फिर तपने लगा हमीरपुर, 38 डिग्री पहुंचा पारा

Update: 2026-05-27 10:59 GMT
हमीरपुर। जिला में हुई बारिश के बाद कुछ दिनों तक मिली गर्मी से राहत के उपरांत अब फिर हमीरपुर तपने लगा है। जिला का पारा फिर 38 डिग्री सेल्सियस तक जाकर पहुंच गया है। दिन के समय लोगों को घरों से बाहर निकलना मुनासिब नहीं हो पा रहा। लोग अपने रोजमर्रा के काम सुबह तथा शाम के समय निपटा रहे हैं। दिन के समय सूर्य देव आग उगल रहे हैं जिस कारण लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो गया है। वहीं स्कूली बच्चों को डीहाइड्रेशन का खतरा सताने लगा है। हमीरपुर मेडिकल कालेज में डीआइड्रेशन से पीडि़त मरीज पहुंच रहे हैं।

यहां चिकित्सक जहां मरीजों को उपचार दे रहे हैं तो वहीं डीहाइड्रेशन से बचने के तरीके भी बता रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि गर्मियों में बुखार के मरीजों की सं या में भी इजाफा हुआ है। लू की चपेट में आने से कई लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल कालेज की मेडिसिन ओपीडी में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि वर्तमान में हमीरपुर जिला का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सुबह के समय तापमान कम होता है, लेकिन दोपहर के समय चिलचिलाती धूप में घरों से बाहर निकला भी मुश्किल हो रहा है। हमीरपुर शहर में भी दोपहर के समय लोगों की मूवमेंट काफी कम हो रही है। सुबह व शाम के समय ही लोग शहर में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं गर्मी बढऩे से दिक्कतें आ रही हैं।
Tags:    

Similar News