गैस सिलेंडर के लिए करना पड़ा घंटों इंतजार

Update: 2026-05-22 12:05 GMT
Banikhet. बनीखेत। बनीखेत कस्बे में गुरुवार को करीब अढाई माह के बाद गैस सिलेंडर वाहन के सप्लाई हेतु पहुंचने से उपभोक्ताओं की भीड उमडी पडी। इस दौरान गैस सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं को चिलचिलाती धूप के बीच करीब दो घंटे तक लाइनों में लगकर इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार गुरूवार को गैस एजेंसी की ओर से हरेक उपभोक्ता को निर्धारित अवधि के भीतर गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को लेकर बाकायदा बुकिंग लिस्ट के साथ वाहन को भेजा जा रहा है। गुरुवार को दस मई से पहले की बुकिंग करवाने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर
दिए जाने थे।


मगर इसकी जानकारी न होने के चलते बनीखेत बस अड्डे के अलावा आस-पास के क्षेत्र के उपभोक्ता भी गैस सिलेंडर लेने मौके पर पहुंच गए। इसके चलते गैस सिलेंडर स्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। बस अड्डा के वासी अशोक कुमार, कुनाल, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार तिलक राज शिशु कुमार, सुभाष चंद्र, विजय कुमार आदि लोगों ने बताया कि गुरुवार को अढ़ाई माह के बाद गैस सिलेंडर की आपूर्ति लेकर वाहन पहुंचा था, लेकिन आस-पास के क्षेत्रों से भी जानकारी न होने के चलते उपभोक्ताओं के आ पहुंचने से गैस सिलेंडर हासिल करने के लिए घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा।
Tags:    

Similar News