गुजरात विधानसभा चुनाव: तीन बजे तक 50 फीसदी मतदान

Update: 2022-12-05 11:43 GMT
गांधीनगर (आईएएनएस)| गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को मतदान जारी है, जिसमें अपराह्न् तीन बजे तक 50.51 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
गुजरात के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में मतदान हो रहा है।
नए आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक मतदान साबरकांठा (57.23 प्रतिशत) और सबसे कम अहमदाबाद (44.67 प्रतिशत) से दर्ज किया गया था।
कहीं-कहीं भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
पंचमहल जिले के गोदाली गांव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रभातसिंह चौहान पर हमला हो गया। उनकी कार पर लोगों के एक समूह ने हमला किया था।
साथ ही अंकलाव निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मामूली हाथापाई भी हुई।
पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को हुआ था।
नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
Full View
Full View
Full View
Full View
Tags:    

Similar News