दिल्ली में T20 विश्व चैपिंयन टीम इंडिया का भव्य स्वागत, Video

Update: 2024-07-04 01:13 GMT

दिल्ली Delhi । बारबाडोस से टीम इंडिया Team India भारत पहुंची है। दिल्ली में BCCI की चार्टर्ड फ्लाइट chartered flight लैंड हुई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर रात तीन बजे से फैंस का तांता लगा हुआ है। फैंस टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ कप्तान और खिलाड़ियों की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि 29 जून को खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराने के बाद भारतीय टीम कई दिनों तक बारबाडोस में ही तूफान के चलते फंसी रही थी। बीसीसीआई सचिव जय शाह के भरसक प्रयास के चलते आज चार्टर्ड फ्लाट के जरिए भारतीय टीम दिल्ली पहुंची।

टीम इंडिया का स्वागत बड़े ही जोरो-शोरो के साथ किया जाएगा। दिल्ली पहुंचने के बाद भारतीय टीम का कार्यक्रम तय है। पहले टीम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी। इसके बाद रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड मुंबई के लिए रवाना होगी। शाम 5 बजे से मुंबई में रोड शो होगा, इसके बाद मुंबई के प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम में टीम इस जीत का जश्न मनाएगी और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।




Tags:    

Similar News

-->