लोगों के पलायन पर सर्वे करेगी सरकार, दूसरे राज्यों में बसने वालों की जिंदगी

Update: 2026-06-18 10:28 GMT
मंडी। हिमाचल प्रदेश के गांवों से शहर और एक राज्य से दूसरे राज्य जाने वाले लोगों की जिंदगी, उनकी परेशानियां और उनकी कहानियों को सरकार अब और बेहतर तरीके से समझ पाएंगी। इसके लिए लोगों के पलायन पर सर्वे किया जाएगा। पलायन सर्वे सहित कुल तीन सर्वेक्षण करने की तैयारियां चल रही हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के 81वें दौर के तहत प्रवासन सर्वेक्षण की तैयारियों के पहले चरण में सर्वेक्षण प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत मंडी में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इसके साथ ही अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण और कृषि परिवारों की स्थिति आकलन सर्वेक्षण की भी तैयारी चल रही है। इन तीनों महत्त्वपूर्ण सर्वेक्षणों को सही ढंग से करवाने के लिए चार दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंडी में चल रहा है। चिकित्सकीय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पानी के भीतर योग करना सामान्य योग से थोड़ा अलग और बेहद फायदेमंद माना जाता है। मंडी में 19 जून तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग ले रहे हैं।
Tags:    

Similar News