नादौन के अप्पर बाजार में सुनार की दुकान राख

Update: 2026-06-26 11:33 GMT
Hamirpur. हमीरपुर। नादौन के अप्पर बाजार में एक सुनार की दुकान जलकर राख हो गई। देखते ही देखते आग की पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया तथा अंदर रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में संबंधित दुकान मालिक को करीब सात लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। वहीं अब प्रशासन की तरफ से नुकसान का आकलन किया जाएगा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निकांड बुधवार देर रात पेश आया है। दुकान में आग लगने की सूचना मिलने के उपरंात दुकान मालिक सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। वहीं दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। दमकल विभाग व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता अंदर रख हुआ सारा सामान जल चुका था। दुकान के अंदर एसी, एलईडी व सीलिंग आग की भेंट चढ़ी है।
Tags:    

Similar News