कुटलैहड़ के युवाओं को रोजगार देना प्राथमिकता

Update: 2024-05-21 12:54 GMT
बंगाणा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति प्रदान की जाएगी। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। पेयजल संकट का समाधान होगा। शिक्षा को सुदृढ़ किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाएगा। यह बात कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा विक्कू ने सासन, कैहलमी, हेरू, राजली बनयाला, त्यासर, सोहरी, तुरकल, धबेड़ा, बुधान, गुजरेहड़ा नेरी, नेरी, पडियोला, धारेत, कोहडरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। विवेक शर्मा ने कहा कि वोट सबकी एक है और अधिकार भी एक है। आज हमें इस मत का प्रयोग क्षेत्र के विकास के लिए करना है। कांग्रेस पार्टी ही विकास व मुददों की राजनीति करती है। जबकि भाजपा ने तो हमेशा धर्म व जातिवाद की राजनीति की है।

भाजपा विकास की बात नहीं करती, बल्कि झूठ व फरेब कर जनता से वोट हथियाती है। विवेक शर्मा ने कहा कि जब उनके पिता जी विधायक थे, उस समय जो ढांचा तैयार हुआ था, आज ज्यों का त्यों है। लठियानी डिस्पेंसरी का दर्जा बढ़ाना, स्कूलों के खेल के मैदानों का विस्तार, सडक़ों का सुधार और सबसे बड़ी समस्या पानी की है। जिसके लिए गोविंद सागर से पानी उठा कर क्षेत्र को इन समस्याओं को दूर की जाएगी। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री चाहते हैं कि क्षेत्र का विकास हो। अब पहला काम आपको मत का प्रयोग करना है उसके बाद काम हमारा है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव देशराज मोदगिल, लेखराज भारती, रविंद्र फौजी, युवा अध्यक्ष मुनीष भैं, जिला परिषद सत्या देवी तनोह पंचायत उप प्रधान प्रधान महिंदर सिंह, कृष्ण कुमार, केवल कृष्ण, गंगाराम, विजय, बबलू, दीपू, रिंकू, सुरेश, भोला, बाल कृष्ण शास्त्री, अमर चंद शर्मा, राकेश कुमार मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News