7 दिन पहले हुई थी प्रेमिका की मौत, आहत में प्रेमी ने दी जान

क्राइम न्यूज़

Update: 2024-10-12 00:57 GMT

पटना patna news। बिहार में एक 17 साल के नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में किशोर ने सुसाइड कर लिया। एक सप्ताह पहले प्रेमिका ने भी मौत को गले लगा लिया था। उसकी मौत का सदमा प्रेमी किशोर नहीं झेल पाया। घटना पश्चिमी चंपारण के बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र के चौघरिया गांव की है। पुलिस को डेड बॉडी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। Minor suicide

मृत किशोर की पहचान 17 वर्षीय भूलन चौधरी के रूप में की गई है जो धर्मपाल चौधरी की बेटा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूलन चौधरी का एक लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे।

लड़की को माता पिता ने काफी समझाया और बात नहीं मानी तो मार पीट भी की थी। इससे नाराज लड़की ने एक सप्ताह पहले खुदकुशी कर लिया था। इस बात को भूलन चौधरी बर्दाश्त नहीं कर पााया और उसने भी फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


Tags:    

Similar News

-->