हवस का शिकार बनी युवती: घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक समेत 4 लोगों ने किया गैंगरेप, फिर...
राजधानी शर्मशार हो उठी है.
चौबीस घंटे के भीतर दो थाना क्षेत्रों में गैंगरेप की दो बड़ी वारदातें घटित होने से राजधानी पटना शर्मशार हो उठी है। बीते शुक्रवार को फतुहा में किशोरी के साथ पांच दरिंदों ने हैवानियत की थी। इस घिनौनी वारदात को लोग भूल भी नहीं पाये थे कि शनिवार की रात दानापुर में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना हो गई।
आशियाना से दानापुर जंक्शन ट्रेन पकड़कर अपने घर बिहिया जाने के लिए निकली नाबालिग लड़की शनिवार की रात रास्ते में ही दरिंदगी की शिकार हो गई। ऑटो में बैठने के बाद चालक की नीयत खराब हो गई। ट्रेन नहीं होने व देर रात होने की बात कहकर ऑटो चालक ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाया। बाद में उसे दानापुर थाना क्षेत्र के लेखानगर स्थित एक गोदाम में ले गया। जहां ऑटो चालक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ नाबालिग से गैंग रेप किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली। बाद में केस दर्ज पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों राजेश, तुलसी और कल्लू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार ऑटो चालक टमाटर उर्फ करमू की तलाश तेज कर दी है।
पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। आवेदन के आधार पर आरोपितों के खिलाफ गैंग रेप की धारा 376 डी, पॉस्को समेत अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, आटो चालक फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अजीत कुमार साहा, थाना प्रभारी दानापुर