कुल्लू में मरीजों को बांटे फल

Update: 2026-06-20 11:07 GMT
Kullu. कुल्लू। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला कुल्लू इकाई द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सेवा अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल और जूस वितरित किए गए। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष गौरव ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को फल एवं जूस वितरित कर मानवता और सेवा का
संदेश दिया।


गौरव ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिवस को जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाने का उद्देश्य समाज के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा से शिक्षा, युवा हितों और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि संगठन का मूल मंत्र सेवा और समाज के प्रति समर्पण है। सेवा ही संगठन का सबसे बड़ा धर्म ह के संदेश के साथ आयोजित इस सेवा अभियान में छैन्प् के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़चढक़र भाग लिया।
Tags:    

Similar News