दोस्त की पत्नी का चुन्नी से गला घोंटा, जंगल में मिली लाश

मामलें में जांच जारी

Update: 2023-04-14 18:24 GMT
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राज मिस्त्री का काम करने वाले व्यक्ति ने अपने दोस्त की पत्नी की खेत में चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना शाहाबाद के गांव बेरथली की है। आरोपी महिला के शव को पूर्व सरपंच के खेत में छोड़कर फरार हो गया। मृतक महिला की पहचान रीटा (35) निवासी बेरथली के रूप हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, आरोपी सुदेश उर्फ अन्नु का मामचंद (महिला का पति) के घर आना जाना था। वह रीटा पर बुरी नजर रखता था। इस कारण मामचंद ने सुदेश को अपने घर आने से मना कर दिया था। महिला कई बार मामचंद को सुदेश की गंदी नजर के बारे में बता चुकी थी।
जिस पर उसने घर आने से रोकने पर मजा चखाने की धमकी दी थी। मधु ने बताया कि वह अपनी मां रीटा के साथ घास लेने के लिए खेत में गई थी। उसकी मां घास लेने के लिए खेत में चली गई और वह बाहर बैठ गई। कुछ देर बाद गन्ने के खेत से उसकी मां की चीखने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंच गई। सुदेश ने उसकी मां का चुन्नी से गला घोंट दिया और वह उसके ऊपर बैठा था। उसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना शाहाबाद के इंचार्ज राजपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक टीम को बुलाकर नमूने भी एकत्रित कराए हैं। शनिवार को डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश और जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News