मंडी-पंडोह के बीच दो घंटे फोरलेन बंद लंबा जाम

Update: 2024-07-28 11:09 GMT
Pandoh. पंडोह। चंडीगढ़- मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग मंडी से पंडोह के बीच शनिवार प्रात 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपायुक्त मंडी के आदेशानुसार बंद रहा। जोकि प्रतिदिन 31 जुलाई तक इसी तरह जारी रहेगा। प्रतिदिन प्रात 11 बजे से 1 बजे दोपहर तक बंद रहेगा। ये आदेश फोरलेन निर्माण कंपनी केएमसी के आग्रह पर बरसात में बिंद्रावणी से पंडोह तक सडक़ के साथ पहाड़ी से गिर रहे मलबे पत्थर को हटाने के लिए आम जनमानस की सुरक्षा के लिए दिया गया है। मगर स्थानीय लोगों बस व आपरेटर्स को यह निर्णय रास नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि मरम्मत के नाम पर पत्थर निकाल कर बेचने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही रास्ता बंद होने के कारण पर्यटकों व लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार को मंडी से बिंद्रावणी और पंडोह से मंडी की तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। जिसमें बसों के साथ बड़े कर्मिशयल वाहन और पर्यटकों के वाहन भी शामिल रहे। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। वहीं लोगों का आरोप है कि इस बार
बरसात नहीं सूखा है।

मौसम विभाग फेल हो गया है। खिलखिलाती धूप से पारा हाई हो रहा है। ऐसे में यह निर्णय केवल केएमसी कंपनी को पथर बेचने का एक मौका है। जबकि कंपनी पिछले एक वर्ष से बरसाती मलबेे को नहीं हटा सकी है। कंपनी के कारण ही मंडी पंडोह सडक़ मार्ग की यह दुर्दशा हुई है। अब कंपनी जमे हुए पत्थर पहाड़ को फि र से मशीनें लगा कर उन्हें खोखला करेगी। जिससे पहाड़ सडक़ को बाधित करेंगे और कंपनी जम कर पत्थर का धंधा करेगी। लोग परेशान हो रहे हैं। इनका कहना है कि उपायुक्त मंडी ने ही बरसात में पहाड़ों की कटिंग पर प्रतिबंध के भी आदेश जारी किए हैं। दूसरी ओर यह आदेश आने से असमंजस की स्थिति बन गई है। इस निर्णय से आम लोगों के साथ विशेषकर नौकरी पेशा वाले और स्कूल-कालेज के छात्र ज्यादा परेशान होंगे। इस लिए इन्होंने उपायुक्त मंडी से इस निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है। जिससे लोगों को राहत मिल सके और सडक़ मार्ग निरंतर सुचारू चलता रहे। इस बारे में के एमसी कंपनी के प्रोजेक्ट मेनेजर राज़ शेखर ने बताया कि पत्थर बेचने के आरोप निराधार है। हमें डीएम के आदेश मिले हैं। हम उसकी पालना कर रहे हैं। हमारा काम पिछले 5 महीनों से बंद है। पत्थर बेचना का सवाल ही नहीं है।
Tags:    

Similar News

-->