संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर

Update: 2026-07-19 11:17 GMT
Himachal Pradesh. हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार 8 बार के विधायक और चार बार के कैबिनेट मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया है। कौल सिंह ठाकुर ने अपने राजनीतिक संन्यास का ऐलान हरियाणा के धर्मगुरु संत रामपाल के समक्ष किया।
बता दें कि कौल सिंह ठाकुर हरियाणा में संत रामपाल के आश्रम पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा कि वो आठ बार MLA रहे, चार बार मंत्री रेह और दो बार कांग्रे के अध्यक्ष रहे, अब रिटायरमें ले ली है। इस पर संत रामपाल ने कहा कि अब भक्ति कर लो। रामपाल के आफिशियल फेसबुक अकाउंट पर कौल सिंह ठाकुर के उनसे मिलने और वार्तालाप का पूरा वीडियो शेयर किया गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कौल सिंह ठाकुर ने संत रामपाल को गर्मियों के दौरान मई व जून महीने में शिमला आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि वे अपनी पत्नी के साथ संत का सत्संग सुनते हैं। कौल सिंह ठाकुर ने उन्हें आर्गेनिक फल भेंट किए। संत रामपाल ने उन्हें दीक्षा हासिल करने के लिए कहा। कौल सिंह ने फिर दोहराया कि अब उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया है।
Tags:    

Similar News