पूर्व डीजीपी का हार्ट अटैक से निधन

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-04-09 16:35 GMT

पटना: बिहार के पूर्व डीजीपी रामचंद्र खां का निधन शुक्रवार की देर रात पटना में हार्ट अटैक से हो गया। वे 80 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।

वे अपने पीछे पत्नी उषा किरण खां, एक पुत्र और दो पुत्रियों छोड़ गए हैं। उषा किरण खां साहित्य अकादमी और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित प्रख्यात लेखिका हैं। वे किरतपुर प्रखंड के ही पकड़िया गांव की रहने वाली हैं।
रामचंद्र खां के निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव किरतपुर प्रखंड के मुसहरी में शोक की लहर छा गयी है। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यहां से कई लोग पटना रवाना हो चुके हैं। ग्रामीण बताते हैं कि कोसी, कमला बलान व गेहुआ नदी के कछार में उनकी ही पहल पर जमालपुर थाने की स्थापना की गयी थी। तरबारा व जमालपुर में हाईस्कूल की स्थापना में भी उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
Tags:    

Similar News

-->