Daulatpur Chowk. दौलतपुर चौक। संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो संघ हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश चौधरी ने गुरुवार को तहसील घनारी में नायब तहसीलदार के पद पर ज्वाइनिंग दी। उनके पदभार ग्रहण करने के अवसर पर तहसीलदार कुलताज सिंह, फील्ड कानूनगो अनिल कुमार, ऑफिस कानूनगो जय गोपाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उनकी पदोन्नति और जॉइनिंग के बाद राजस्व कर्मचारियों तथा क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। गौर रहे कि सतीश चौधरी का कानूनगो के रूप में कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा है। फील्ड कार्यों में उनकी दक्षता और अनुभव के चलते उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। डिमार्केशन से जुड़े मामलों से लेकर जटिल तकसीम और बंद रास्तों से संबंधित विवादों तक उन्होंने हमेशा दोनों पक्षों को विश्वास में लेकर शांतिपूर्ण समाधान करवाने में अहम भूमिका निभाई।
संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो संघ में उन्होंने महासचिव और बाद में प्रदेशाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर कई आंदोलनों का नेतृत्व किया तथा सरकार तक उनकी आवाज प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब कानूनगो कैडर को जिला स्तर से राज्य स्तर के कैडर में परिवर्तित किया गया, उस दौरान भी उन्होंने कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए लगातार मजबूत पैरवी की। इसके अलावा नायब तहसीलदार पदोन्नति को पुन: डिवीजन स्तर पर करवाने के लिए भी उनके प्रयास लंबे समय तक जारी रहे, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया। सरकार द्वारा आयोजित डीपीसी के माध्यम से मंडी डिवीजन के 16, शिमला डिवीजन के 20 तथा कांगड़ा डिवीजन के 22 कानूनगो नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नत हुए। इसे कर्मचारियों के बीच एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा गया। सतीश चौधरी की इस उपलब्धि पर कर्मचारी हितों की आवाज बने सतीश चौधरी सतीश चौधरी ने फील्ड प्रशासनिक कार्यों के साथ कर्मचारी हितों को लेकर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई। महासचिव से लेकर प्रदेशाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने और उनके हितों के लिए लगातार संघर्ष किया। कर्मचारी वर्ग का मानना है कि उनके प्रयासों से कई महत्वपूर्ण मामलों में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।