बिलासपुर से हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू

Update: 2025-03-19 02:05 GMT

बिलासपुर। बिलासपुर में एलायंस एयर कंपनी ने हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू की है।  यह फ्लाइट ट्रायल के रूप मेंक ल चलाई गई। पहली ट्रायल फ्लाइट में सिर्फ 1 पैसेंजर ने सफर किया। प्रबंधन का कहना है कि शॉर्ट नोटिस पर ट्रायल शुरू किया गया है, इस वजह से लोगों को जानकारी नहीं थी। आगे इसे समर शेड्यूल में शामिल किया जा सकता है।

एलायंस एयर कंपनी ने हैदराबाद से बिलासपुर का किराया 2999 रुपए तय किया है। इसी तरह बिलासपुर से हैदराबाद जाने के लिए 3956 रुपए देने होंगे। हैदराबाद के लिए एलायंस एयर ने स्लॉट पहले ही बुक करा लिए हैं। वहीं, बिलासपुर से हैदराबाद जाने के लिए बुकिंग चल रही है।

दरअसल, कोलकाता के लिए फ्लाइट बिलासपुर से पहले ही चल रही है। इसी फ्लाइट को हैदराबाद के लिए आगे बढ़ाया गया है। इससे हैदराबाद के साथ ही बिलासपुर के यात्रियों को कोलकाता के लिए कनेक्टिविटी फ्लाइट मिलेगी।


Tags:    

Similar News