सराज पंचायत समिति को पहली महिला अध्यक्ष

Update: 2026-06-19 11:44 GMT
Thunag. थुनाग। सराज पंचायत समिति के इतिहास में आज एक नया और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। पंचायत समिति को न केवल नया नेतृत्व मिला है ,बल्कि इसके गठन के बाद से पहली बार किसी महिला को इस सर्वोच्च पद की कमान सौंपी गई है। विकास खंड सराज जंजैहली के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष बनने का गौरव राधा देवी को हासिल हुआ है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर तिलक राज को चुना गया है। खास बात यह रही कि दोनों ही पदों पर उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से निर्विरोध और सर्वसम्मति से
संपन्न हुआ।


निर्वाचन प्रक्रिया पंचायत समिति सभागार सराज जंजैहली में पूरी गरिमा और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जैसे ही विहित प्राधिकारी ने परिणामों की घोषणा की, वैसे ही सभागार के बाहर एकत्र समर्थकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दोनों नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि है कि दोनों अपने दायित्वों का सफल निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।
Tags:    

Similar News