630 हज यात्रियों का पहला बैच जम्मू-कश्मीर लौटा

Update: 2023-07-18 12:26 GMT
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर से 630 हज यात्रियों का पहला बैच सऊदी अरब से हज करने के बाद मंगलवार को लौट आया है। जायरीन (हज यात्री) दो फ्लाइटों में श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। पहली फ्लाइट सुबह 8.15 बजे और दूसरी दोपहर 12.15 बजे एयरपोर्ट पर उतरी।
अधिकारी ने बताया कि इस साल जम्मू-कश्मीर से कुल 12,067 जायरीन हज करने गए हैं, जिनमें 6,698 पुरुष और 5,369 महिलाएं हैं। इसके अलावा, इस साल जम्मू-कश्मीर से 111 महिलाएं थीं जो बिना 'महरम' (नजदीकी पुरुष रिश्तेदार) के साथ हज करने के लिए गईं। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, लोकसभा सदस्य हसनैन मसूदी और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर पहुंचने पर जायरीनों का स्वागत किया।
Full View
Tags:    

Similar News