पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ FIR, मायके जाते ही दिखा दिया असली रंग

केस दर्ज.

Update: 2024-07-20 05:49 GMT

सांकेतिक तस्वीर

फतेहपुर: फतेहपुर में शादी कर ससुराल आई दुल्हन कुछ दिन के बाद भतीजी की शादी में जाने की बात कह मायके गई और फिर दोबारा लौटकर नहीं आई। सारे जेवर भी ले गई। पति वापस लाने की कोशिश करता रहा पर पत्नी नहीं आई। युवती ने कानपुर के एक लड़के साथ शादी कर ली। उसे पहली शादी की बात भी नहीं बताई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
औंग थाना क्षेत्र के करचलपुर निवासी विवेक सिंह की शादी 16 फरवरी 2022 को चांदपुर क्षेत्र के दपसौरा निवासी विपिन सिंह की पुत्री आरती के साथ हुई थी। विवेक ने बताया कि शादी के बाद आरती ससुराल आई और कुछ दिन बाद भतीजी की शादी का बहाना बनाकर सारे जेवर लेकर चली गई। कई बार बुलाने का प्रयास किया पर वह नहीं आई।
उसके पिता विपिन सिंह व भाई दीवानी सिंह ने आरती की पहली शादी की बात छिपाकर कानपुर के आवास विकास हंसपुरम थाना नौबस्ता निवासी गौरव सिंह के साथ कर शादी कर दी। विवेक के मुताबिक उसके पिता ने शादी में पांच लाख के जेवर बनवाए थे। आरती ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर उसे हड़प लिया। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->