Property टैक्स-किराया न देने वालों को अंतिम नोटिस

Update: 2024-07-16 10:56 GMT
Shimla. शिमला। नगर निगम शिमला प्रॉपर्टी टैक्स और किराया न देने वाले डिफाल्टरों पर अब सख्त कार्रवाई करने वाला है। नगर निगम ने एक हफ्ते में करीब एक हजार डिफाल्टरों को अब अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार सभी डिफाल्टरों को 14 दिन का समय दिया गया है। तय समय में यदि डिफाल्टर टैक्स और किराया नहीं देते हैं तो नगर निगम अब उन पर सख्त कार्रवाई करने वाला है। नगर निगम ने इससे पहले भी इन डिफाल्टरों को दो बार नोटिस भेजे थे, जिसमें कुछेक लोगों ने टैक्स और किराया जमा कर दिया था, लेकिन कुछ डिफाल्टर अभी भी नगर निगम को
बिल जमा नहीं कर रहे हैं।

ऐसे डिफाल्टरों पर अब नगर निगम ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने डिफाल्टरों को चेतावनी दी है कि यदि अब भी किराया और टैक्स जमा नहीं हुआ तो डिफाल्टरों के पानी, बिजली और सिवरेज कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके अलावा जब वह टैक्स जमा करने आएंगे तो उनसे पेनल्टी के साथ एक मुश्त टैक्स और किराया लिया जाएगा। जिन डिफाल्टरों के लाखों में टैक्स और बिल पेंडिंग पड़ा है, उनके लिए नगर निगम ने किश्तों में बिल जमा करने की भी छूट दी है। डिफाल्टर दो किश्तों में बिल जमा कर सकते हैं। इसके लिए नगर निगम हाउस में भी छूट दी गई थी। ऐसे में अब नगर निगम ने अंतिम नोटिस पर भी यह लिखा है कि यदि तय समय से पहले कोई डिफाल्ट बिल जमा करता है तो उसे किश्तों में बिल जमा करने की छूट दी जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->