बाइक और मोपेड में भीषण टक्कर, एक की मौत

बड़ी खबर

Update: 2023-07-02 15:56 GMT
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बाइक व मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत होने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। दरअसल, यह हादसा नौरोजाबाद थानान्तर्गत घुलघुली रोड में हुआ है। बाइक और स्कूटी की आमने सामने टक्कर हो गई।
जिससे स्कूटी सवार एक की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में एडमिट कराया गया है। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई हा जा रही है। मृतक और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। एक्सीडेंट में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->