महिला Doctor हुई डिजिटल अरेस्ट का शिकार, पोर्न वीडियो के नाम से शातिर ने की वसूली

पढ़े पूरी खबर

Update: 2024-07-25 02:57 GMT

यूपी UP। नोएडा Noida में साइबर जालसाजों ने महिला डॉक्टर female doctor को डिजिटल अरेस्ट कर 59.54 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने Porn Videos पोर्न वीडियो शेयर करने के मामले में गिरफ्तारी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने का डर दिखाकर ठगी की। नोएडा सेक्टर-77 निवासी डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

दिल्ली के एक अस्पताल में 40 वर्षीय स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया कि 13 जुलाई को अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को ट्राई का कर्मचारी बताते हुए कॉल मुंबई के तिलक नगर थाने को ट्रांसफर कर दी। डॉक्टर को बताया गया कि पोर्न वीडियो शेयर करने के आरोप में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है। उन्होंने धनशोधन केस में उनका नाम आने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में केस दर्ज किए जाने की बात कही। ठगों ने उन्हें बेटी के अपहरण की भी धमकी दी।

स्काइप कॉल के जरिये महिला को दो दिन तक डराया गया। डॉक्टर ने 15 जुलाई को 49.54 लाख ठगों के बताए खाते में ट्रांसफर किए। अगले दिन भी उन्होंने 10 लाख भेजे। फिर से पैसे की मांग करने पर पीड़िता को ठगी की आशंका हुई और उन्होंने सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

महिला चिकित्सक को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी गई रकम दो बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई। साइबर पुलिस के अनुसार एक खाता जयपुर का और दूसरा अहमदाबाद का है। पुलिस इस मामले में जालसाजों द्वारा अपनाए गए ठगी के तरीके से भी हैरान है।

Tags:    

Similar News

-->