पिता ने किया इकलौते बेटे का हत्या, खुद को भी मारी गोली

हरियाणा के भिवानी जिले के बहल थाना क्षेत्र के गांव हरियावास में रविवार दोपहर एक व्यक्ति ने अपने सात साल के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी

Update: 2022-01-09 16:11 GMT

हरियाणा के भिवानी जिले के बहल थाना क्षेत्र के गांव हरियावास में रविवार दोपहर एक व्यक्ति ने अपने सात साल के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि पिता हिसार के सपरा अस्पताल में गंभीर हालत में उपचाराधीन है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव हरियावास निवासी 35 वर्षीय संदीप खेती बाड़ी करता है। उसका एक बेटा सात साल का मयंक था। रविवार दोपहर लगभग तीन बजे संदीप ने अपने बेटे मयंक को गोली मार दी। उसके बाद उसने खुद के सिर में भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया।
परिजन दोनों को उपचार के लिए हिसार के सपरा अस्पताल में ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। किसान ने जिस पिस्तौल से बेटे और खुद को गोली मारी है, वह लाइसेंसी है या अवैध इस बात की जांच करने में पुलिस जुटी हुई है। गोली मारने की वजह अब तक सामने नहीं आई है।


Tags:    

Similar News

-->