माता हिडिंबा के दर उमड़ी आस्था

Update: 2024-05-17 11:26 GMT
मनाली। माता हिडिंबा की जयंती पर मनाए जा रहे ढूंगरी व मनाली मेले में डेढ़ दर्जन देवी देवताओं ने शिरकत की। देवी देवताओं की मौजूदगी में मनाली देवमय हो गई है। देवताओं संग श्रद्धालुओं ने नाटी डाली। इस दौरान हजारों पर्यटक भी मौजूद रहे। पर्यटकों ने इन सभी दृश्यों को कैमरे में कैद किया। शुक्रवार को मनाली गांव में मेले की धूम रहेगी। गुरुवार को माता हिडिंबा की जयंती पर माता हिडिंबा सहित मनु ऋषि, जम्दाग्नि ऋषि, पराशर ऋषि, कंचन नाग, व्यास ऋषि, गौतम ऋषि, लिंगन नारायण, देवता घटोत्कच्छ, सियाली महादेव, शांडिल्य ऋषि, सृष्टि नारायण, संख नारायण, कार्तिक स्वामी, फाइया नाग, शिरघन नाग और गौरी देवता ने मेले कि शोभा बढ़ाई। कारकूनों व देवलुओं ने देव विधि अनुसार सभी कार्य सम्पन्न किए। हजारों की संख्या में लोगों ने देवी देवताओं से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। माता हिडिंबा के पूजारी रमन शर्मा ने बताया कि ढूंगरी में मेले की धूम मची हुई है। शुक्रवार को मेला मनाली गांव में मनाया जाएगा।
Tags:    

Similar News