आग लगने के बाद फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, इमारत क्षतिग्रस्त

ब्रेकिंग

Update: 2025-05-24 02:25 GMT

दिल्ली। बवाना इलाके में शनिवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह घटना सेक्टर 2, DSIDC बवाना के J-10 पते पर सुबह करीब 4:48 बजे हुई। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री की इमारत में विस्फोट हो गया, जिसके बाद इमारत ढह गई।

वहीं आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और मौके पर दमकल विभाग की 17 गाड़ियां भेजी गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। अच्छी खबर यह है कि अब तक इस हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।  


Tags:    

Similar News

null