कोल्ड स्टोरेज में धमाका, राहत-बचाव कार्य जारी, हादसे के बाद चीख-पुकार मची

बड़े हादसे के बाद का वीडियो.

Update: 2026-03-23 11:48 GMT
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ. गंगापार के फाफामऊ इलाके में एक कोल्ड स्टोरेज ढह गया. इसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है. राहत और बचाव के लिए टीम बुलाई गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. कोल्ड स्टोरेज की तरफ जाने वाले मार्ग का डाइवर्जन किया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कुल सात लोगों को निकाला गया है. बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. मौके पर एम्बुलेंस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम, एसडीआरएफ, पुलिस के लोग मौजूद हैं. करीब आधा दर्जन बुलडोजर के सहारे मलबे को हटाया जा रहा है.
प्रयागराज डीएम मनीष कुमा वर्मा के मुताबिक, अभी रेस्क्यू का काम चल रहा है इसलिए कैजुअल्टी के बारे में बता पाना संभव नहीं है. घटना की सूचना डेढ़ से दो बजे के बीच मिली थी. प्रशासनिक टीम लगी है. राहत-बचाव कार्य प्राथमिकता है.
फाफामऊ के चंदापुर में ये हादसा हुआ है. हादसे के बाद कोल्डस्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव की भी आशंका जताई गई है. ऐसे में भीड़ को वहां से हटा दिया गया है. इस दौरान पुलिस को लोगों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी. इलाके में सायरन की गूंज सुनाई पड़ रही है.
Tags:    

Similar News