Exit Poll Results 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और...कहां किसका पलड़ा रहेगा भारी? थोड़ी देर में 5 राज्यों के एग्जिट पोल

Update: 2026-04-29 12:10 GMT
Exit Poll Results 2026: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में 2026 के विधानसभा चुनाव अब अपने सबसे अहम मोड़ पर पहुंच गए हैं। मतदान पूरा होते ही अब सबकी नजरें एग्जिट पोल पर टिकी हुई हैं, जो आज शाम से जारी होने वाले हैं। 
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर पार्टी की मजबूत उम्मीद जताई है, लेकिन एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। थरूर ने कहा कि हम जीतने की पूरी उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन एग्जिट पोल में कुछ चुनौतियां होती हैं। हमें नहीं पता कि सैंपल सही प्रतिनिधित्व कर पा रहा है या नहीं। बहुत से लोग जवाब ही नहीं देते, तो आप कैसे सही एग्जिट पोल निकालेंगे? उन्होंने आगे कहा कि हम इस बात को लेकर बहुत आश्वस्त हैं कि कांग्रेस चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। अब 4 मई का इंतजार है।
बंगाल चुनाव में केंद्रीय बल भाजपा की कर रहे मदद- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों के लिए तैनात केंद्रीय बल भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं और दावा किया कि राज्य में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से नहीं कराए जा रहे हैं। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा इंस्टीट्यूशन स्कूल में मतदान करने के बाद ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों पर तीखा हमला बोला। बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके पार्टी कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंटों को डराया-धमकाया जा रहा है और उन्हें मतदान केंद्रों से बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों द्वारा किए जा रहे अत्याचार अभूतपूर्व हैं। जो कुछ हो रहा है वह किसी भी तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों को उनके संवैधानिक कर्तव्य निभाने के बजाय पक्षपातपूर्ण राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि केंद्रीय बलों को देश की सीमाओं की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन इसके बजाय वे एक विशेष पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।
कहां कितनी सीटों पर वोटिंग
पश्चिम बंगाल: प्रदेश की 294 सीटों पर मतदान
तमिलनाडु: 234 सीटों पर एक साथ वोटिंग
असम: 126 सीटों पर मतदान हुआ
केरल: प्रदेश की 140 सीटों पर डाले गए वोट
पुडुचेरी: 30 सीटों पर मतदान प्रक्रिया पूरी
सरकार बनाने के लिए कितनी सीटें चाहिए
थोड़ी देर बाद विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल नतीजे जारी होने वाले हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि किस राज्य में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की जरूरत पड़ेगी
पश्चिम बंगाल: 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 148 सीटें आवश्यक हैं
असम: 126 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 64 सीटें चाहिए
तमिलनाडु: 234 सीटों की सदन में बहुमत के लिए 118 सीटें जरूरी हैं
केरल: 140 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 71 सीटें है
Tags:    

Similar News