एटर्नल ग्रुप के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Update: 2026-01-21 11:43 GMT

दिल्ली। कॉर्पोरेट जगत में एक बड़ा नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिला है. एटर्नल ग्रुप के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.यह जानकारी खुद गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की है. उन्होंने बताया कि शेयरधारकों की मंजूरी के बाद वे अब कंपनी के बोर्ड में वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाते रहेंगे, जबकि अलबिंदर ढींडसा एटर्नल ग्रुप के नए Group CEO होंगे.

जानकारी के लिए बता दें कि Zomato एटर्नल ग्रुप का ही हिस्सा है. दीपिंदर गोयल को अधिकांश लोग जोमैटो के मालिक के तौर पर जानते हैं. दीपिंदर गोयल का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब एटर्नल ग्रुप अपने विस्तार और रणनीतिक पुनर्गठन के दौर से गुजर रहा है. गोयल ने अपने कार्यकाल के दौरान कंपनी को मजबूती देने, नई बिजनेस रणनीतियां लागू करने और प्रतिस्पर्धी बाजार में ग्रुप की मौजूदगी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. उनके नेतृत्व में एटर्नल ग्रुप ने कई अहम फैसले लिए, जिनका असर कंपनी की दीर्घकालिक ग्रोथ पर देखने को मिला.

गोयल ने अपने फैसले के पीछे की वजह भी विस्तार से बताई. उन्होंने कहा कि हाल के समय में वे कुछ ऐसे नए आइडियाज पर काम करना चाहते हैं, जिनमें ज्यादा जोखिम, प्रयोग और खोज शामिल है. ऐसे प्रयोग किसी पब्लिक कंपनी के दायरे में फिट नहीं बैठते. उन्होंने साफ किया कि अगर ये विचार एटर्नल के रणनीतिक दायरे में होते, तो वे इन्हें कंपनी के भीतर ही आगे बढ़ाते. लेकिन ऐसा नहीं है. ऐसे में यह जरूरी था कि एटर्नल पूरी तरह फोकस्ड और डिसिप्लिन्ड रहे. गोयल ने यह भी माना कि भारत में एक पब्लिक कंपनी के CEO पर कानूनी और अन्य जिम्मेदारियों का दबाव होता है, जिसके लिए पूरी तरह एकाग्रता जरूरी होती है. यही कारण है कि यह बदलाव किया गया.

Tags:    

Similar News

null