शहरों में कचरा प्रबंधन को बनेगा पर्यावरण प्रकोष्ठ: CM सुक्खू

Update: 2024-08-20 10:25 GMT
Shimla. शिमला। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार ने शहरी विकास विभाग में एक समर्पित पर्यावरण प्रकोष्ठ गठित करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के शहरी क्षेत्रों में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की बढ़ती चुनौतियों का समाधान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शहरी क्षेत्रों में अपशिष्ट प्रबंधन की
आवश्यकता पर बल देते हुए
कहा कि राज्य के 60 शहरी स्थानीय निकायों में पांच नगर निगम, 29 नगर परिषद और 26 नगर पंचायतें शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन वर्तमान में शहरी स्थानीय निकायों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। इसलिए इन चुनौतियों का सामना करने और हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ और सत्त शहरी वातावरण सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित प्रकोष्ठ गठित किया जाएगा। प्रकोष्ठ से पर्याप्त स्टाफ और विशेषज्ञता की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित होगी। वर्तमान में शहरी अपशिष्ट का प्रबंधन शहरी विकास निदेशालय की परियोजना शाखा द्वारा किया जाता है, जो पहले से ही विभिन्न दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित कर रही हैै।
Tags:    

Similar News

-->