मंजूर सडक़ों का जल्द शुरू करवाएं काम

Update: 2026-06-14 12:19 GMT
Banjar. बंजार। बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने तीर्थन घाटी प्रवास के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमदित्य सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया। विधायक सुरेन्द्र शौरी ने मंत्री के समक्ष बंजार लोक निर्माण मंडल के अंतर्गत पीएमजीएसवाई तीन के तहत निर्माणाधीन सडक़ों की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सडक़ सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए इन परियोजनाओं का समयबद्ध पूरा
होना आवश्यक है।

इसके साथ ही उन्होंने पी एमजीएसवाई चार के अंतर्गत स्वीकृत नई सडक़ परियोजनाओं पर शीघ्र कार्य आरंभ करने की मांग उठाई। विधायक शौरी ने एनएच 305 सहित क्षेत्र की अन्य सडक़ों पर चल रहे टारिंग कार्यों में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने का भी आग्रह किया ताकि लोगों को टिकाऊ एवं बेहतर सडक़ सुविधाएं मिल सकें। मुलाकात के दौरान बंजार विधानसभा क्षेत्र की विकासात्मक प्राथमिकताओं, सडक़ संपर्क, आधारभूत सुविधाओं तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। विधायक सुरेंद्र शौरी ने लोक निर्माण मंत्री को क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं एवं स्थानीय समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस अवसर पर तुंग समिति के वार्ड सदस्य पवन सिंह, शिल्ही पंचायत के प्रधान चिराग ठाकुर तथा तुंग पंचायत के पूर्व प्रधान घनश्याम ठाकुर भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी मांगों एवं समस्याओं को लोक निर्माण मंत्री के समक्ष रखा।
Tags:    

Similar News