Amb. अंब। अंब मुख्यालय में बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसने शुरू कर दिया है। शुक्रवार को विशेष अभियान के तहत कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार अंब नरेश पटियाल के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने पूरे बाजार क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया। टीम ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि फुटपाथ केवल पैदल यात्रियों के लिए हैं, न कि दुकानों का सामान रखने के लिए।

कई जगहों पर दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर रखा सामान तुरंत हटवाया गया और यह चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, अभियान में एसएचओ रूप सिंह, नायब तहसीलदार संजीव कुमार, अधीक्षक अजय जसवाल, नगर पंचायत अंब के जेई प्रमोद, एनएच के जेई रछपाल पूनी, कानूनगो बशीर मोहम्मद, पटवारी निशांत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने बस अड्डे से लेकर नैहरियां रोड, ऊना रोड और मुबारिकपुर रोड तक दुकानों की विस्तृत जांच की।
Tags: