BIG BREAKING: चुनाव रिजल्ट के अगले दिन एनकाउंटर, ढेर हुआ एक लाख का इनामी, दर्ज हैं 37 मुकदमे

देखें वीडियो.

Update: 2024-06-05 11:49 GMT

Jaunpur: यूपी के जौनपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में जिले का मोस्ट वाटेंड अपराधी ढेर हो गया। हालांकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। मारे गए बदमाश पर हत्या, लूट, हत्या के प्रसाय समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम भी रखा था। जानकारी के मुताबिक वह 7 साल से फरार चल रहा था।

ये घटना खेतासराय थाना क्षेत्र का है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में स्थित ईश्वरी नेवदा गांव के रहने वाले प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस पर जौनपुर के साथ ही अयोध्या, आजमगढ़, प्रयागराज और मुंबई में कुल 37 मुकदमे दर्ज थे। सात साल से वह फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात में पुलिस को पता चला कि बदमाश कहीं जा रहे हैं। सोंगर पुल के पास उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने
पुलिस
पर हमला कर दिया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्यवाई में बदमाश प्रशांत सिंह को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। एक बदमाश मौके से फरार हो गया। एसपी ने बताया कि मृत बदमाश पर कुल 37 मुकदमे हैं। एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। वहीं फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->