हमीरपुर। हमीरपुर को स्टेट लेबल का एक और बड़ा कार्यालय मिल गया। यहां मर्ज किए गए कन्या स्कूल के खाली पड़े भवन में एजुकेशन रेगुलेटरी कमीशन का कार्यालय स्थानांतरित कर दिया गया। बता दें कि अभी हाल ही में एक दिवसीय दौरे पर हमीरपुर आए मुख्यमंत्री ने मंच से इसकी घोषणा की थी। जिला प्रशासन को इसके लिए उपयुक्त भवन देखने के लिए कहा था। ऐसे में सोमवार को एजुकेशन रेगुलेटरी कमीशन की टीम को मर्ज किए गए कन्या स्कूल हमीरपुर के साइंस ब्लॉक को हैंडओवर कर दिया गया है। उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक कुमार गर्ग, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती और पीएमश्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य सीमा डोगरा और रेगुलेटरी कमीशन की टीम के सदस्य मौजूद रहे। अब जल्द ही रेगुलेटरी कमीशन कार्यालय शिमला से पूर्ण रूप से हमीरपुर शिफ्ट हो जाएगा।