आर्थिक राशिफल, 3 फरवरी 2023

Update: 2023-02-03 00:34 GMT

मेष राशि : आपकी आमदनी में वृद्धि होगी

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के मामले में विशेष रूप से सावधान रहने का है। हर मामले में आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपकी ग्रहदशा बता रही है कि संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। सांयकाल के समय कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट होगी और आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।

वृष राशि : राजनीति में सफलता मिलेगी

वृष राशि वालों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है और आपका दिन आज सुख शांति से बीतेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। सरकारी विभाग में लटका आपका कोई काम पूरा होगा और नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होने से आपका मूड चौपट हो सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन राशि : कोई अच्‍छी खबर मिल सकती है

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर मामले में सावधानी रखने का है। किसी सामान के चोरी होने की आशंका है। संतान की शिक्षा या फिर किसी प्रतियोगिता से संबंधित कोई अच्‍छी खबर मिल सकती है। सायंकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि : मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

कर्क राशि के लोगों को किस्‍मत का साथ मिल रहा है और आज आपको कहीं से अकस्‍मात धन की प्राप्ति हो सकती है। उत्तम संपत्ति में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक अपनों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह राशि : आमदनी के नए स्रोत बनेंगे

सिंह राशि के जातकों के लिए आज लाभ का दिन है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। जो लोग शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्‍हें आज लाभ होगा। आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे और आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

कन्या राशि : कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत

कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ है और रोजगार की दिशा में चल रहे प्रयास सफल होंगे। आपके धन में वृद्धि होगी। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला राशि : आर्थिक समस्‍याएं हल होंगी

तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ है और आपके आसपास का माहौल काफी बेहतर रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों के इरादे पूरे नहीं हो पाएंगे। पास या दूर की यात्रा की योजना न बन सकती है।

तुला राशि : आर्थिक समस्‍याएं हल होंगी

तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ है और आपके आसपास का माहौल काफी बेहतर रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों के इरादे पूरे नहीं हो पाएंगे। पास या दूर की यात्रा की योजना न बन सकती है।

वृश्चिक राशि : अकस्‍मात धन की प्राप्ति

वृश्चिक राशि के लोगों को आज ग्रहदशा का संपूर्ण लाभ मिलेगा। किस्‍मत आपका साथ निभाएगी। आज सेहत के मामले में कुछ परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। किसी अच्छे डॉक्‍टर से इस संबंध में बात करने से लाभ होगा। आज आपको कहीं से अकस्‍मात धन की प्राप्ति होने की संभावना है।

धनु राशि : पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है

धनु राशि वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है। आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता की तरफ से आपको किसी मामले में खास मदद मिल सकती है। आपको किसी प्रकार के गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। आज आपको सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

कुंभ राशि : विवाद उत्‍पन्‍न हो सकता है

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों वाला हो सकता है। किसी प्रकार का विवाद उत्‍पन्‍न हो सकता है या फिर अकारण शत्रुपत्ति की वजह से आप तनाव में रहेंगे। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े विवाद से बचें। किसी के बीच में न बोलें।

मीन राशि : आज लेन-देन न करें

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है और किसी प्रकार की चिंता में बीतेगा। धन और समृद्धि के मामले में आज आपको निराशा मिलेगी। आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें।

Tags:    

Similar News

-->