मेष आर्थिक राशिफल : आर्थिक रूप से मजबूत होंगे

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आज आपके रुके कार्यों की पूर्ति होगी और आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। आज के दिन आपकी किस्‍मत भी साथ देगी और आज कहीं से उधार दिया धन भी वापस मिल सकता है।

वृष आर्थिक राशिफल : भाग्‍य का साथ भरपूर मिलेगा

वृष वालों के लिए आज का दिन धन और करियर के मामले में सफलता दायक है और आज आपको भाग्‍य का साथ भरपूर मिलेगा। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सम्‍मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ होगा और बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

मिथुन आर्थिक राशिफल : व्यवसाय में सावधानी बरतें

मिथुन राशि वालों का दिन आज आर्थिक मामलों में काफी मिलाजुला रहेगा। अकारण शत्रुत्पत्ति, निर्मूल विवाद हो सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें। आज के दिन कारोबारी अपने काम को ठीक से और समय से पूर्ण कर पाएंगे।

कर्क आर्थिक राशिफल : कहीं से अच्‍छा अवसर आ सकता है

कर्क राशि वालों का आज का दिन सफलता देने वाला है और आज आपको धन और समृद्धि की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वालों के लिए आज कहीं से अच्‍छा अवसर आ सकता है। पिछले कईं दिनों से चले आ रहे तनाव कम हो जाएंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी और कोर्ट कचहरी के मामलों में आपकी विजय होगी।

सिंह आर्थिक राशिफल : अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ होगा

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में शुभ होगा। अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ होगा और कोष में वृद्धि होगी। शाम के समय हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। उसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा।

कन्या आर्थिक राशिफल : शुभ समाचार प्राप्‍त होगा

कन्या राशि वालों के लिए आज दिन कारोबार में सुधार का होगा और आज आपके सुख में वृद्धि होगी। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी और संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। दाम्पत्य जीवन मामलों में आज का दिन आपके लिए सुखद है। रिश्तेदारों से मनोमालिन्य दूर करने का दिन है, लाभ प्राप्‍त होगा।

तुला आर्थिक राशिफल : सरकारी कार्यों में लाभ होगा

आज का दिन तुला राशि वालों के लिए लाभ देने वाला होगा और आज आपको सरकारी कार्यों में लाभ होगा। आज आपको राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोग में वृद्धि होगी और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रात्रि में किसी विशेष समारोह में शामिल होने से प्रतिष्ठित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। महत्वपूर्ण कार्य में गति आएगी।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : व्यर्थ के विवाद में न उलझें

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष व्यस्तता में बीतेगा और आप तनाव से मुक्‍त रहेंगे। विवेक से काम लें और किसी के साथ व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी सही रहेगा और लाभ की प्राप्ति होगी और परिवार में आनंद होगा। सावधानी बरतें।

धनु आर्थिक राशिफल : आपको तनाव हो सकता है

आज का दिन आर्थिक मामलों में आपके लिए सुखद है और आज आपको काम की चीजें पता लग सकती हैं। व्यर्थ व्यय के कारण आपको तनाव हो सकता है और आपका बजट भी बिगड़ सकता है। नज़दीक व दूर की यात्रा हो सकती है या फिर रद हो सकती है। सांय काल कुछ अच्छे समाचार प्राप्‍त होंगे और मन प्रसन्‍न होगा।

मकर आर्थिक राशिफल : आपको सफलता प्राप्‍त होगी

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला है और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। जमीन जायदाद के मामलों में आज के दिन आपके लिए लाभ के सौदे हो सकते हैं। मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से सफलता प्राप्‍त होगा।

कुंभ आर्थिक राशिफल : आय के नए अवसर प्राप्‍त होंगे

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला है और आपको आय के नए अवसर प्राप्‍त होंगे। शत्रु और प्रतिद्वंदी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। समय का लाभ उठाएं।

मीन आर्थिक राशिफल : आपको सफलता प्राप्‍त होगी

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला है और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हुई। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

Tags: