आर्थिक राशिफल, 19 मई 2023

Update: 2023-05-19 00:39 GMT

मेष आर्थिक राशिफल : फैसलों में लाभ होगा

आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है और शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य बनने की संभावना है। संतान पक्ष से कोई निराशा का समाचार मिलने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। रात्रि का समय प्रियजनों और दोस्‍तों के साथ खुशहाली में बीतेगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा और उनकी सलाह से आर्थिक मामलों में लिए गए फैसलों में लाभ होगा।

वृष आर्थिक राशिफल : रुका कार्य बनने की संभावना

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन संतोषजनक और शांतिपूर्ण बीतेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन और सत्ता से भी आपको लाभ होगा। आपका काफी समय से रुका कोई कार्य इस वक्‍त बनने की संभावना है। नए अनुबंधों से लाभ होगा और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी और धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन आर्थिक राशिफल : प्रतियोगिता में सफलता प्राप्‍त होगी

मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय है। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता प्राप्‍त होने से हर्ष होगा। सायंकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने से आपके खर्च में इजाफा होगा। सौभाग्य प्राप्त होगा। मन प्रसन्‍न होगा।

कर्क आर्थिक राशिफल : उत्तम संपत्ति की प्राप्ति

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति का संकेत मिल रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और इसके साथ ही आपके राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। आज संतान के करियर के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आपको आज प्रिय व्यक्तियों का दर्शन और शुभ समाचार मिलने से हर्ष होगा।

सिंह आर्थिक राशिफल : आमदनी बढ़ने के योग

सिंह राशि वालों के लिए आज ग्रहों के शुभ योग बन रहे हैं और आज आपकी आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्‍त होगी और करियर से संबंध‍ित शुभ समाचार भी प्राप्‍त हो सकते हैं। अधिक भागदौड़ के कारण आपकी सेहत थोड़ा प्रभावित हो सकती है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको अपने काम पर ठीक से ध्‍यान देने की जरूरत है।

कन्या आर्थिक राशिफल : संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा

कन्या राशि वालों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी और संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर के बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदम में जीत हो सकती है और भाग्‍य का साथ मिलने से सभी कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएंगे। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला आर्थिक राशिफल : कमाई में भी इजाफा होगा

तुला राशि वालों के लिए आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कमाई में भी इजाफा होगा। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। आज आपके विरोधियों के इरादे कामयाब नहीं होंगे। पास व दूर की यात्रा की योजना बन सकती है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे और रिश्‍तों में गर्माहट बढ़ेगी।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : पराक्रम में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन शुभ है और भाग्‍य आपका पूरा साथ देगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और खुशियां आपके कदम चूमेंगी। आज आज आप सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे और डॉक्‍टरी जांच करवाने व टेस्टिंग में काफी धन बर्बाद हो सकता है। रोग की अवस्था में आराम करें और फालतू खर्च करने से बचें।

धनु आर्थिक राशिफल : आपका काफी धन खर्च होगा

धनु राशि के लोगों का दिन शुभ होगा और आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन लाभ हो सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रि तक आपको सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। आज सामाजिक कार्यों में भी आपका काफी धन खर्च हो सकता है।

मकर आर्थिक राशिफल : झगड़े विवाद में न पड़ें

मकर राशि के लोगों का दिन शुभ है और पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास सफल होंगे और लोग आपके प्रस्‍तावों को मंजूरी देंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों से भी आपको पूरा सम्‍मान प्राप्‍त होगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बन रहा है और आपका खर्च भी थोड़ा सा बढ़ा रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ आर्थिक राशिफल : पैसों के लेनदेन से बचें

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन किसी प्रकार के व्‍यवधान और रुकावटों वाला हो सकता है। आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। आज कहीं से कोई विवाद हो सकता है और पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े विवाद से बचें।

मीन आर्थिक राशिफल : पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है

मीन राशि के लोगों का आज का दिन किसी प्रकार के चिंता फिक्र और परेशानी में बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से किसी प्रकार का कोई लेन-देन न करें, वरना आपके संबंध बिगड़ने का डर है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान रहें और अपने सामान की रक्षा करें।

Tags:    

Similar News

-->