असम और उत्तरी बंगाल में भूकंप के झटके, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 रही

सोमवार की दोपहर असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Update: 2021-08-23 11:34 GMT

सोमवार की दोपहर असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप दोपहर 1.13 बजे आया। इसके केंद्र पश्चिमी असम के कोकराझर में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके उत्तरी बंगाल में भी महसूस किए गए।

भूकंप के झटके महसूस होते ही पश्चिमी असम और उत्तरी बंगाल के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के मारे जाने या घायल होने की खबर नहीं है। संपत्ति को नुकसान की भी को रिपोर्ट नहीं आई है। बता दें कि उत्तर-पूर्व भूकंप संवेदनशील इलाका है, जिसके चलते यहां अक्सर धरती हिलती रहती है।
Tags:    

Similar News

-->