भूकंप से कारगिल की धरती हिली

Update: 2025-03-14 02:02 GMT

जम्मू। होली के दिन शुक्रवार तड़के लद्दाख के कारगिल में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र ने इसकी पुष्टि की है। भूकंप के झटके जम्मू और कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में भी महसूस किए गए। आपको बता दें कि भारतीय समयानुसार भूकंप के झटके 2:50 बजे के करीब महसूस किए गए। इसकी गहराई 15 किमी थी। भूकंप के बाद जम्मू और श्रीनगर के कई सोशल मीडिया यूजर ने इसके महसूस होने की जानकारी दी है।

आपको बता दें कि लद्दाख और लेह दोनों ही देश के भूकंपीय क्षेत्र-IV में स्थित हैं। ये क्षेत्र भूकंप के लिहाज से उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में हैं। यह क्षेत्र हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के कारण भूकंपीय गतिविधियों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है और यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। भारत में भूकंपीय क्षेत्रों का निर्धारण वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर किया गया है।

भारत मानक ब्यूरो (BIS) ने देश को चार भूकंपीय क्षेत्रों में बांटा है। क्षेत्र V, IV, III, और II। क्षेत्र V को सबसे उच्चतम भूकंपीय गतिविधि वाला क्षेत्र माना जाता है, जबकि क्षेत्र II को सबसे कम भूकंपीय गतिविधि वाला क्षेत्र माना गया है। पिछले महीने 27 फरवरी को असम के मोरीगांव जिले में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके झटके गुवाहाटी और राज्य के अन्य हिस्सों में महसूस किए गए थे।

Tags:    

Similar News