दिल्ली-NCR में सुबह सुबह हुई बारिश

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-07-17 01:50 GMT

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में शुक्रवार को मौसम पूरी तरह बदल गया है. आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर हल्की-हल्की बारिश हो रही है. इससे गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है. सुबह-सुबह नोएडा सेक्टर 62, ग्रेटर नोएडा और स्कॉन टेंपल के आसपास हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून तो एक्टिव है लेकिन भारी बारिश की गतिविधियां अभी थमी हुई हैं. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है.

IMD के मुताबिक, 17 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना रहेगा. सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान 28-29 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है. बता दें कि राजधानी दिल्ली में बीते दिन यानी गुरुवार को जुलाई के मौसम में करीब दो साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है.

सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था. जबकि न्यूनतम तापमान भी 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है. यह जुलाई में पिछले दो साल का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान है. इससे पहले 30 जुलाई 2024 को 39.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था. न्यूनतम तापमान की बात करें तो 2 जुलाई 2024 के बाद यह सबसे ज्यादा है, जब 30.7 डिग्री दर्ज किया गया था.

Tags:    

Similar News