जवाली में आबादी की ओर मुड़ा नाला

Update: 2026-07-22 11:19 GMT
Jawali. जवाली। विधानसभा क्षेत्र जवाली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत न्यांगल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। भूस्खलन के कारण नाले की धारा बदल जाने से बरसात के दौरान तेज बहाव का पानी अब सीधे आबादी की तरफ आ रहा है। इससे करीब 10 से 15 घरों के साथ-साथ लोगों की कृषि योग्य भूमि पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बारिश के दौरान नाले में भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आते हैं, जिससे भूमि कटाव लगातार बढ़ रहा है और कई मकानों की नींव कमजोर पडऩे लगी है। उनका कहना है कि यदि समय रहते स्थायी सुरक्षा कार्य
नहीं किए गए।


भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर वे कई वर्षों से जवाली प्रशासन, संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष गुहार लगा रहे हैं। कई बार अधिकारियों ने निरीक्षण कर समाधान का आश्वासन दिया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि हर बरसात में उन्हें भय के साये में जीवन बिताना पड़ता है। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक को भी कई बार स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन धरातल पर अपेक्षित कार्य नहीं हो सका। क्षेत्रवासियों ने मंत्री चौधरी चंद्र कुमार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए जिला कांगड़ा के उपायुक्त को मौके का निरीक्षण करवाकर प्रभावित क्षेत्र में तत्काल सुरक्षा कार्य शुरू करवाने की अपील की है ताकि किसी भी संभावित जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोका जा सके।
Tags:    

Similar News