मिडिल ईस्ट में हमलों और होर्मुज के बंद होने से डॉलर में उछाल

Update: 2026-07-13 02:18 GMT

 मिडिल ईस्ट में हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच हुए ताजा हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक बाजारों में खलबली मच गई है। इस तनाव और अनिश्चितता के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है और सुरक्षित निवेश  के रूप में डॉलर में भी जबरदस्त मजबूती देखने को मिली है।

होर्मुज में तनाव: ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका ने कई ईरानी सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं। इसके बाद ईरान ने इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को अगले नोटिस तक बंद करने की घोषणा कर दी है।कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उछाल: होर्मुज के बंद होने और आपूर्ति बाधित होने की आशंका से ब्रेंट क्रूड (Brent crude) की कीमत $78-79 प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई और कई जगहों पर इसमें 3-4% से अधिक की तेजी दर्ज की गई है।


Tags:    

Similar News