वायरल वीडियो। आए दिन सोशल मीडिया पर जानवरों की फनी और मजेदार वीडियो वायरल होती रहती हैं जिनमें कुत्तों के फनी और अजीब हरकतों की वीडियो सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। कुत्तों की कुछ कुछ वीडियो तो ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर दर्शक खुद को ठहाके लगाने से नहीं रोक पाते हैं।

ऐसी ही एक वीडियो आजकल इंटरनेट पर धमाल मचा रही है जिसमें एक कुत्ता स्केट बोर्ड लेकर स्केटिंग करने के लिए निकल पड़ा है। वीडियो में जिस तरह कुत्ता स्केटिंग को इंजॉय कर रहा होता है उसे देखकर आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

इस स्केटबोर्डिंग को डॉग काफी इंजॉय भी कर रहा है। कुत्ते के इस मजेदार रिएक्शन की इस वीडियो को डॉग लवर्स काफी पसंद कर रहे हैं और यह वीडियो अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रही है।


Tags: