पति-पत्नी के बीच शॉपिंग को लेकर विवाद, दे दिया तीन तलाक

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-08-09 16:53 GMT

मुरादाबाद में सोमवार को शॉपिंग की जिद पूरी नहीं होने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि पति ने मारपीट की और रात के समय ही घर से निकाल दिया। मायके वाले अब महिला को अपने साथ ले गए हैं। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।

असमोली थाना क्षेत्र के अहरौला माफी निवासी एक युवक की शादी तेरह वर्ष पहले उत्तराखंड राज्य के एक कस्बे से हुई थी। शनिवार को वह अपनी पत्नी को साथ लेकर मुरादाबाद रिश्तेदारी में गया था। इस दौरान पत्नी ने बाजार से कुछ सामान खरीदने की बात कही।
इस पर पति ने इनकार कर दिया। दोनों रविवार को घर लौटे तो विवाद बढ़ गया। महिला का कहना है कि विवाद के दौरान ही उसके पति ने सोमवार की देर रात तीन तलाक दिया है। जब इसका विरोध किया तो मारपीट की और घर से निकाल दिया।
Tags:    

Similar News