घर में कलह: वीडियो कॉल बना वजह, पति-पत्नी के बीच तकरार

मामला थाने तक पहुंचा.

Update: 2024-09-09 06:45 GMT
घर में कलह: वीडियो कॉल बना वजह, पति-पत्नी के बीच तकरार

सांकेतिक तस्वीर

  • whatsapp icon
आगरा: यह मामला यूपी के आगरा का है। एक साल पहले इस युवती की शादी हुई थी। यह युवती अपनी दादी की लाड़ली है। दादी को उसकी याद सताती है। युवती ने 70 वर्षीय दादी को वीडियो कॉल करना सिखा दिया था। वह दिन में कई बार पोती को वीडियो कॉल करने लगी। इस वजह से घर में पति-पत्‍नी के बीच रार हो गई। मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने काउंसलिंग के लिए दादी को भी बुलाया है।
युवती आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र की निवासी है। दिल्ली में शादी हुई। फिलहाल मायके में है। पति और ससुरालीजनों की पुलिस से शिकायत की थी। उत्पीड़न का आरोप लगाया था। विवाद की वजह जानने का प्रयास हुआ। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर ने दोनों से बातचीत की। पता चला कि झगड़े की वजह दहेज नहीं है। उत्पीड़न का आरोप भी गलत है। पति ने पत्नी से यह बोल दिया था कि दादी को चैन नहीं। जब इतनी याद आती है तो शादी ही क्यों कराई थी। पोती को यह बात बुरी लग गई। उसने भी कह दिया दादी से यह नहीं बोलेगी कि वीडियो कॉल कम किया करो।
वहीं एक अन्‍य मामले में आगरा के सिंकदरा क्षेत्र के एक दंपती के बीच बच्‍चे की चाहत में विवाद हो गया। पति-पत्नी सिकंदरा क्षेत्र में रहते हैं। शादी के दस साल हो गए। कोई संतान नहीं है। पत्नी चाहती है कि आईवीएफ से बच्चा करें। पति इसके लिए तैयार नहीं है। इस कारण दोनों में विवाद हुआ। मामला पुलिस तक पहुंचा। काउंसलिंग में समझौता हो गया। पति इस बात के लिए मान गया है कि आईवीएफ के लिए डॉक्टर के पास जाएंगे।
Tags:    

Similar News