फायर करते खुद को गोली लगने से मौत, पंडोह के नेहरा जरल में हादसा

Update: 2025-05-21 12:08 GMT
Pandoh. पंडोह। पंडोह के नेहरा जरल में मंगलवार को बड़ा हादसा पेश आया। यहां अपनी बंदूक एक व्यक्ति के लिए काल बन गई। गांव में 42 वर्षीय खुब सिंह की अपनी ही टोपी दार बंदूक से गोली लगने के कारण मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्राथमिक जांच मामला हादसा ही लग रहा है। हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार खुब सिंह के पास अपनी लाइसेंसी टोपीदार बंदूक थी। मंगलवार को उसने घर के पीछे पहले अपने बंदूक की साफ-सफाई की और इसके बाद बंदरों को भगाने के लिए बंदूक से फायर करने की तैयारी में ही था कि इसी दौरान जोर से
धमाका हुआ।

पत्नी घर से बाहर निकली तो देखा कि खुब सिंह बुरी तरह से घायल था और तड़प रहा था। आवाज सुनते ही इस पास के लोग भी इकठ्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने खूब सिंह को उठा कर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीडीसी सदस्य खेम चंद ने बताया कि इस घटना ने परिवार को सकते में डाल दिया है। खूब सिंह निर्धन परिवार से है। उसके दो बेटे हैं, जबकि उसके पिता शोभा राम पिछले 11 वर्षों से पैरालाइज्ड हंै और बेड पर हैं। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्घटना है। हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी ने भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाये हैं। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह हादसा लग रहा है।
Tags:    

Similar News