धर्मेंद्र के मौत की खबर निकली अफवाह, सन्नी देओल की टीम ने किया पोस्ट

बड़ी खबर

Update: 2025-11-10 19:01 GMT
Mumbai. मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और भारतीय सिनेमा के सबसे प्रिय सितारों में से एक धर्मेंद्र के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। कई प्लेटफॉर्म्स पर यह झूठी खबर फैलाई गई कि धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस दावे के साथ उनकी पुरानी तस्वीरें भी शेयर की जा रही थीं, जिससे अफवाह तेजी से फैल गई। खबर लिखे जाने तक अभिनेता धर्मेंद्र जीवित है इस बात की पोषित खुद उनके परिवार के बड़े बेटे सन्नी देओल की टीम ने ट्विटर के माध्यम से की है। 
हालांकि, कुछ ही देर बाद उनकी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इन खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर है।

हेमा मालिनी ने ट्वीट करते हुए लिखा—
“कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें। धर्मेंद्र जी बिल्कुल ठीक हैं। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी सेहत में निरंतर सुधार हो रहा है। मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध है कि ऐसी झूठी खबरें फैलाने से बचें और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करें।” सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति स्थिर है और वे सामान्य रूप से उपचार ले रहे हैं। परिवार ने वेंटिलेटर पर रखे जाने की बात को भी पूरी तरह खारिज किया है।
यह पहली बार नहीं है जब किसी दिग्गज फिल्म स्टार के बारे में इस तरह की फर्जी खबरें वायरल हुई हों। सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन के पोस्ट किए गए संदेशों ने कई बार अनावश्यक भ्रम और चिंता पैदा की है। इसी वजह से फिल्म जगत के कई कलाकारों ने भी अपील की है कि लोग खबरों को साझा करने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि करें।
धर्मेंद्र, जिन्हें उनके प्रशंसक प्यार से “ही-मैन ऑफ बॉलीवुड” कहते हैं, हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय अभिनेताओं में से हैं। उन्होंने अपने करियर में “शोले”, “चुपके चुपके”, “सीता और गीता”, “यादों की बारात”, “धरम वीर” जैसी सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी जोड़ी हेमा मालिनी के साथ पर्दे पर और जीवन में दोनों जगह बेहद मशहूर रही है। फिलहाल, परिवार ने मीडिया और प्रशंसकों से अपील की है कि वे धर्मेंद्र की निजता का सम्मान करें और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करें। इस घटना के बाद साइबर सेल ने भी लोगों को चेताया है कि फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
Tags:    

Similar News

null