DGP को Cyber Crime Portal से मिली सूचना, शख्स AI से गंदे वीडियो-फोटो बना रहा था, गिरफ्तार

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-07-09 01:32 GMT

उत्तरप्रदेश। एटा में मंगलवार को पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया जो एआई (आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस) के इस्तेमाल से बच्चियों के अश्लील फोटो, वीडियो बनाता था। उसकी लगातार दूषित हरकतों पर एनसीआरपी पोर्टल ने ये जानकारी डीजीपी को भेजी। इस आधार पर साइबर थाने ने जांच कर आरोपी को पकड़ा। उससे बरामद दो मोबाइलों में हजारों अश्लील फोटो और वीडियो मिले हैं। यही नहीं उसने एक बच्ची से 9 महीने पहले रेप की घटना भी कुबूल की है। इस शख्स से जुड़ा एक और घिनौना खुलासा बुधवार को हुआ। वो ये कि उसने एआई से अश्लील फोटो और वीडियो बनाने में अपने घर की महिलाओं और लड़कियों को भी नहीं छोड़ा। खींचे गए फोटो में बड़ी संख्या में उनके भी चित्र हैं। जानकारों की मानें तो मोहल्ले की अधिकांश महिलाओं के फोटो खींच लिए थे। बस इतनी गनीमत रही कि इनको वायरल नहीं किया। आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

जलेसर के मोहल्ला बाजार कलां निवासी मुदित गुप्ता ने घर परिवार और रिश्तेदारी की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। कुछ दिन पहले नजदीकी रिश्ते की बहन उसके घर आई थी। उसके फोटो घर में ही खींच लिए। इनको भी मॉर्फ करके अपने पास रख लिया। पुलिस का दावा है कि दुकान के बाद जब वह घर लौटता तो रोजाना कमरा बंदकर चार घंटे तक यही काम करता था। पुलिस ने जब मोबाइल फोन को चेक किया तो पता चला कि वह मानसिक रूप से इन्हें देखने का आदी हो गया था। जो फोटो थे उनमें बड़ी संख्या में घर परिवार की महिलाएं और रिश्तेदारी की महिलाओं के फोटो है। आरोपी ये काम रोजाना करता था।

उसने पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया था। पुलिस ने उस बच्ची की शिनाख्त कर ली है। अभी घटना के बारे में बच्ची के परिवारीजनों को नहीं बताया गया है। पुलिस उस बच्ची के परिवारीजनों को जल्द ही इस घटना के बारे में बताएगी। बच्ची का परीक्षण कर बयान भी दर्ज किए जाएंगे। मालूम हो कि जलेसर का घुंघरू घंटी कारोबारी एआई के जरिए बच्चियों, महिलाओं के हजारों अश्लील फोटो बना लिए थे। लगातार इस तरह की हो रही घिनौनी हरकत की जानकारी गूगल के जरिए पुलिस तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा किया था।

आरोपी ने करीब नौ महीने पहले पांच साल की एक बच्ची से दुष्कर्म भी किया था। इसका सबूत भी मोबाइल में मिला। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटना को कुबूल किया है। बच्ची के घरवालों को भनक नहीं लग सकी है। पुलिस अभी और सबूत जुटा रही है। बच्ची के भी बयान दर्ज कराए जाएंगे।


Tags:    

Similar News