Delhi: प्रगति मैदान में 18 अगस्त से 3 दिवसीय शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय पुलिस एक्सपो

राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में बुधवार से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पुलिस एक्सपो शुरु होने जा रहा है।

Update: 2021-08-16 17:57 GMT

राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में बुधवार से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पुलिस एक्सपो शुरु होने जा रहा है।छठा अंतरराष्ट्रीय पुलिस एक्सपो में कोरोना जैसी महामारी में बढ़े अपराधों की रोकथाम व भारतीय पुलिस एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए जरूरी आधुनिक शस्त्र, तकनीकें एवं उपकरण प्रस्तुत किए जाएंगे।

प्रगति मैदान में 18 से 20 अगस्त तक आयोजित होने वाले पुलिस एक्सपो में 15 देशों से 100 से अधिक विश्वस्तरीय कंपनियां प्रतिभाग करने जा रही हैं। जो फायरआर्म्स, ड्रोन्स, बुलेट प्रूफ जैकेट, साइबर सिक्योरिटी, मोबाइल फोरेंसिक, काउन्टर ड्रोन, आर्मर्ड व्हीकल जैसे उपकरण प्रदर्शित करेंगी। एक्सपो के बारे में जानकारी देते हुए आयोजक मुकेश खारिया ने बताया कि वर्तमान दौर में आपातकालीन स्थिति में सबसे पहले प्रतिक्रिया की जिम्मेदारी तथा नए दौर के बढ़ते अपराधों को देखते हुए, पुलिस की भूमिका भी बदल गई है। आज हमें कानून प्रवर्तन एवं भीतरी सुरक्षा को नया आयाम देने के लिए आधुनिक तकनीकों एवं नए इनोवेशन्स की जरूरत है। इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक्सपो आयोजित किया जा रहा है।
वहीं एक्सपों में विभिन्न राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों के प्रख्यात शोधकर्ता, सुरक्षा विशेषज्ञ, तकनीक का विकास करने वाले विशेषज्ञ तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्तरराष्ट्रीय पुलिस अधिकारी भीतरी सुरक्षा व अन्य सम्बन्धित मुद्दों जैसे साइबर सुरक्षा, सुरक्षा एवं बचाव, फोरेन्सिक, संचार एवं संचरण प्रणाली, बैलिस्टिक सुरक्षा आदि पर चर्चा करेंगे।


Tags:    

Similar News