शिंजो आबे पर हुए हमले पर काफी दुखी हूं : मनमोहन सिंह

Update: 2022-07-08 08:04 GMT

दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा - मैं काफी दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवारजनों के साथ हैं. 

बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Firing on Shinzo Abe) पर बड़ा हमला हुआ है। शिंजो आबे को गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि ये हमला उस वक्त हुआ जब आबे भाषण दे रहे थे। इस हमले में आबे बुरी तरह घायल हो गए हैं। एबी की हालत अभी गंभीर है। स्थानीय मीडिया ने पूर्व पीएम पर हमले की पुष्टि की है।

NHK वर्ल्ड न्यूज ने बताया कि पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान एबी पर हमला हुआ है। गोलीबारी में वो घायल हो गए हैं। गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। उनकी स्थिति बहुत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि घटनास्थल पर गोली की आवाज सुनी गई है। मोके पर मौजूद एनएचके के रिपोर्टर ने बताया है कि उसने गोली चलने की आवाज सुनी। गोली लगने के बाद आबे को खून से लथपथ देखा।

Tags:    

Similar News