ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

जानिए क्या है वजह

Update: 2023-06-07 12:51 GMT
राजस्थान। ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर एक युवक ने सिर पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी का कान का कुछ हिस्सा कट गया, जिससे खून बहने लगा। अचानक हुए हमले से अफरा तफरी मच गई। घटना शहर के मण्डावा मोड़ की है। हमलवार मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार झुंझुनूं ट्रेफिक थाना में कार्यरत कॉस्टेबल वीरेन्द्र बुधवार को सुबह 11 बजे के आस पास मण्डावा मोड़ पर डयूटी कर रहा था।
पंक्चर की दुकान के पास बिना हेलमेट वालों का चालान काट रहा था। इस दौरान अचानक एक युवक हाथ में डंडा लेकर आया और कांस्टेबल के सिर पर हमला कर दिया। हमले में कांस्टेबल के गंभीर चोट तो नहीं आई लेकिन कान का नीचे का हिस्सा कट गया, जिससे खून बहने लगा। अचानक से हुए हमले से मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर उपस्थित लोग व साथी पुलिसकर्मी ने दौड़कर विरेन्द्र को संभाला। उसके बाद अस्पताल पहुंचाया। वही घटना के कुछ देर बाद ने पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
Tags:    

Similar News